LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्यार का अनोखा ऐलान, घर से भागकर की शादी, फिर वीडियो वायरल कर कहा- 'हमने अपनी मर्जी से रचाया ब्याह'

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो दिन पूर्व घर से भाग एक युवती ने शादी कर ली। अब उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने प्यार का ऐलान किया है।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्यार का अनोखा ऐलान, घर से भागकर
प्यार का ऐलान - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के औराई थाना क्षेत्र से प्यार का एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हुई एक युवती ने न सिर्फ अपने प्रेमी से शादी कर ली, बल्कि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने प्यार का सरेआम ऐलान भी कर दिया है। युवती का यह वीडियो अब स्थानीय स्तर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और परिजनों दोनों की परेशानी बढ़ा दी है।

खेतलपुर गांव का है पूरा मामला:

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इसी बीच, बुधवार को सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही है और मांग में सिंदूर लगाए हुए अपने सुरक्षित होने की बात कह रही है।

Diarch GO

वीडियो में किया सुरक्षा का दावा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:

वायरल वीडियो में युवती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ा और शादी रचाई है। उसने अपने परिजनों से अपील की है कि वे उसे और उसके पति को परेशान न करें। इधर, इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं युवती के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें लोक-लाज के साथ-साथ बेटी की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।

औराई थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस:

इस पूरे मामले को लेकर औराई थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से युवती के लापता होने के संबंध में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

युवती की तलाश में जुटी पुलिस:

भले ही युवती ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही हो, लेकिन पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश कर रही है ताकि उसे कोर्ट में पेश कर उसका आधिकारिक बयान (164 के तहत) दर्ज कराया जा सके। बयान दर्ज होने के बाद ही आगे का कानूनी फैसला लिया जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट