LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: पोते को पिटाई से बचा रहे बुजुर्ग पिता को बांस से पीट-पीटकर मार डाला

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पोते को पिटने से मना किया था। मामले में आरोपी की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है....

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: पोते को पिटाई से बचा रहे बुजुर्ग
कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के गायघाट (गरहां) थाना क्षेत्र के सनाठी गांव में एक कलयुगी बेटे ने मामूली बात पर उपजे विवाद में अपने ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बांस से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान महेश सहनी के रूप में हुई है, जो पेशे से मछली व्यवसायी थे और गांव में ही अपने परिवार के साथ रहते थे।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक का पोता छोटू कुमार स्कूल जाने में आनाकानी कर रहा था और घर पर ही खेलने लगा। इस बात से नाराज होकर उसका पिता मनोज सहनी बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने लगा। परिजनों के मुताबिक, आरोपी मनोज उस समय अत्यधिक नशे में धुत था। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा महेश सहनी तुरंत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। उन्होंने अपने बेटे मनोज को मासूम पोते पर हाथ उठाने से मना किया, जो कि शराबी बेटे को नागवार गुजरा।

Diarch GO


गुस्से में खोया आपासिर पर किया बांस से जोरदार प्रहार

अपने ही पिता द्वारा बीच-बचाव किए जाने और टोकने पर आरोपी मनोज सहनी ने पूरी तरह से अपना आपा खो दिया। नशे और गुस्से में चूर होकर उसने पास में रखा एक भारी बांस उठा लिया और अपने बुजुर्ग पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वृद्ध महेश सहनी लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े और छटपटाने लगे। दादा को तड़पता देख और घर में खून बिखरा देख पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

NSIT
Nsmch


बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। प्राथमिक जांच के बाद वृद्ध की गंभीर स्थिति को भांपते हुए डॉक्टर ने उन्हें तुरंत मुजफ्फरपुर शहर (एसकेएमसीएच) ले जाने की सलाह दी। परिजन बिना समय गंवाए घायल बुजुर्ग को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल की दहलीज पर कदम रखने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मां के बयान पर केस दर्जआरोपी बेटा फरारपुलिस की छापेमारी जारी

इस पारिवारिक त्रासदी के बाद सनाठी गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी बेटा मनोज सहनी मौके से फरार हो गया। इस मामले में मृतक की पत्नी नगीना देवी के लिखित बयान के आधार पर गरहां थाने में आरोपी पुत्र मनोज सहनी के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि पूरा मामला गरहां थाना क्षेत्र के सनाठी गांव का है। एक पिता अपने बच्चे द्वारा स्कूल न जाने पर उसकी पिटाई कर रहा था, जिसे बचाने के लिए जब बच्चे के दादा पहुंचे, तो आरोपी पुत्र ने बुजुर्ग के सिर पर बांस से वार कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फर्द बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


मणिभूषण की रिपोर्ट