LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्यार में 'धोखा' मिलने पर परीक्षा हॉल में घुसा सनकी आशिक, छात्रा को शादी के लिए दी धमकी

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्यार में 'धोखा' मिलने पर परीक्ष

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित ललित नारायण तिरहुत एकेडमी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक प्यार में धोखा मिलने के बाद परीक्षा कक्ष में घुसकर एक छात्रा को शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर गोली मारने की सरेआम धमकी देने लगा। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज परिसर में छात्र छात्राओं के बीच अफरा तफरी मच गई।

घटना के दौरान छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काजीमुहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रविशंकर कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्वी चम्पारण के राजेपुर का रहने वाला है। पीड़ित छात्रा भी पूर्वी चम्पारण की ही बताई जा रही है। आरोपी का दावा है कि वह पिछले 3 साल से उक्त छात्रा के साथ प्रेम संबंध में है, लेकिन हाल के दिनों में लड़की ने उससे दूरी बना ली है, जिसे वह ‘धोखा’ बता रहा है।

Diarch GO

वहीं, छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी से उसकी केवल सामान्य जान-पहचान थी। किसी तरह के प्रेम संबंध की बात उसने खारिज कर दी। यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक लड़की का मोबाइल हैक कर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामले पर जानकारी देते हुए नगर ASP-1 सुरेश कुमार ने बताया कि LNT कॉलेज में एक युवक द्वारा घुसकर छात्रा से छेड़खानी और धमकी देने की शिकायत मिली थी। कॉलेज प्रशासन और छात्रों की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसके बाद उसे थाने लाकर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट