LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : मुंगेर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मुंगेर और भागलपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिल
आकाशीय बिजली ने ली जान - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी बासा गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी रजनी देवी की वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ। जब मुकेश यादव अपने खेतों मे मोरी लगाने के लिए खेत कि मिट्टी काट रहा था और उसकी पत्नी रजनी देवी खेत के अड्डा पर बैठी हुई थी। ये दोनों अपने खेत मे मोरी लगाने के लिए  गए थे कि तभी आकाशीय बिजली गिरने से रजनी देवी की मौत हो गई। जिसका झटका लगने से मुकेश यादव खेत में ही गिर पड़ा। 

जब वह उठकर खड़ा हुआ तो देखा कि उसकी पत्नी खेत के पास के एक गढ्ढे में गिरी पड़ी है और पास जाकर देखा तो तबतक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस सूचना मिलते ही मौका ए वारदात पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के मुंगेर अस्पताल भेज दिया है। 

मृतिका को दो बेटी ओर तीन बेटे कुल पांच संताने है, जिनमें से बेटियों कि शादी हो चुकी है। पति और बच्चे मजदूरी का काम करके अपना जीवन यापन करते है। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है।

वहीँ भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्रखंड के अमडीहा पंचायत अंतर्गत बनियाडीहा गांव में एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाडीहा गांव निवासी रघुनंदन यादव (उम्र 64 ) के रूप में हुई है। अमडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मृतक गांव के पूरब बहियार में भैंस को चरा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया और थाने में आवेदन दिया। घटना के बाद समाजसेवी रुपेश कुमार सिन्हा और दिलीप साह ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ और भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट