LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : मुंगेर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की मजदूर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : मुंगेर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की

MUNGER : जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 में 30 वर्षीय मजदूर बमबम कुमार पिता स्व शालिग्राम यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है जब बमबम काम से लौटकर घर पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए पांच अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। 

गोली उसकी सिर के दाहिने हिस्से में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो अपराधी फरार हो चुका था। परिजन उसे आनन-फानन में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि अपराधियों की संख्या पांच थी, जो घटना के बाद भागते देखें गए। बमबम कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में  कोहराम मच गया।  मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

वहीं इस मामले में परिजनों ने बताया कि यह मजदूरी का काम करता था। इसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बीती देर रात जब वह घर लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी वही मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट