LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News:मुंगेर में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम तीन दिन में तीसरी घटना

Bihar News: एक बार फिर जलसंकट ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो अलग-अलग घटनाओं में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई।

Bihar News:मुंगेर में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में
Bihar News:मुंगेर में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम तीन दिन में तीसरी घटना- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: मुंगेर जिले में एक बार फिर जलसंकट ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो अलग-अलग घटनाओं में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदरुख भलार पथ, जमालपुर थाना क्षेत्र की पहली घटना हुई। जमालपुर में 20 वर्षीय नीरज की डूबकर मौत हो गई।नीरज मजदूरी के लिए बाहर रहता था और हाल ही में घर लौटा था।परिजन व ग्रामीणों का गुस्सा: शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग, जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग जाम।सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, सरकारी मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

दूसरी घटना  धरहरा में 14 वर्षीय चंदन की डूबकर मौत हो गई।दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिछले तीन दिनों में जिले में डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि जलाशयों और बाढ़ग्रस्त स्थानों पर सावधानी बरतें, गहरे पानी में न उतरें। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान