LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मुंगेर में गंगा नदी में स्नान के दौरान लापता हुई दो बहनें, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

Bihar News : मुंगेर में गंगा नदी में स्नान करने गयी दो बहनें लापता हो गयी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में गंगा नदी में स्नान के दौरान लापता हु
दो बहनें लापता - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले में गंगा नदी में स्नान करने गई एक ही परिवार की दो बेटियां डूब गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम ही मच गया। जिला प्रशासन की पहल पर गोताखोर की टीम के द्वारा दोनों की गंगा में खोज की जा रही है । गंगा में तेज बहाव होने के कारण दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिणमार थाना क्षेत्र के बुढवा घाट पर दो बच्चियां गंगा नदी मे उस समय डूब गई। जब दोनों गंगा में स्नान करने गई थी। 

दरअसल  झोवाबहियार निवासी कुमोद मंडल के 12 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी अपने मामा रौशन मंडल की पुत्री 17 वर्षीय गूंजा कुमारी ग्राम तैलिया बथान जिला खगडिया  जो अपने फुफा से मिलने झोवाबहियार आई थी। दोनों बहने आज गुरु पुर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी स्नान करने घर से निकल बुढ़वा घाट पर जाकर गंगा स्नान कर रही थी। 

गंगा स्नान के दौरान वे दोनों गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण गहरे पानी में चली गई और दोनों गंगा में डूब गई । जिसके बाद नहा रहे अन्य लोगों ने दोनों को डूबता देख बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था । और वह दोनों डूब चुकी थी । जिसके बाद इस बात की सूचना परिजनों को दी गई। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां वे अपनी बेटियों को न पा कर चीखने चिल्लाने लगे। 

इस बात की सूचना  स्थानीय प्रशासन को दी गई।  जिसके बाद स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गंगा में दोनों की खोज बिन करने लगे। लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों का गंगा में कहीं भी पता नहीं चला । ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से महाजाल गिरवाने और NDRF को बुलाने की मांग की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट