LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar School News : मुंगेर का यह स्कूल तारणहार का कर रहा इंतजार, तीन कमरों में होती है 8 कक्षाओं की पढ़ाई......

Bihar School News : मुंगेर का एक ऐसा विद्यालय जो आज किसी तारणहार का कर रहा इंतजार। इस विद्यालय में मात्र तीन कमरों में 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है।

Bihar School News : मुंगेर का यह स्कूल तारणहार का कर रहा इंत
स्कूल को तारणहार का इंतजार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : बिहार सरकार 'पढ़ेगा बिहार तो बढ़ेगा बिहार' के नारे को अमली जामा पहनाने को ले हर संभव प्रयास कर रही है। स्कूलों के नए भवन बनाए जा रहे है। मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। छात्रों के लिए हाइटेक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इसी बीच मुंगेर सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय आदर्श ग्राम टीकारामपुर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जहां मात्र तीन कमरों में क्लास 1 से लेकर 8 तक की पढ़ाई 7  शिक्षकों के द्वारा करवाई जाती है।  

यहाँ एक कमरे में मात्र एक ही ब्लैक बोर्ड पर पांच-पांच कक्षाओं का संचालन हो रहा है। करोड़ों-अरबों खर्च करने के बाद भी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।  जाहिर है ऐसी व्यवस्था में नौनिहालों को सही शिक्षा नहीं मिल पाएगी। इस पढ़ाई में बच्चे पढ़ेंगे तो कैसे बढ़ेगा बिहार।  कक्षा में भी मूलभूत सुविधाओं की घोर अभाव है।  बैंच डेस्क की भी कमी है। स्मार्ट क्लास तो है पर पांच पांच क्लासों के लिए एक साथ पढ़ाई नहीं हो पाती है।  

इस सीआरसी भवन का भी बुरा हाल है। छत का निचला हिस्सा टूट-टूट कर गिर रहा है। इस कारण बच्चों के साथ ही वहां कार्यरत शिक्षक दोनों दहशत में हैं। भवन की स्थिति यह है कि यहां बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है।  जब बारिश होती है, तो बारिश का पानी अंदर आ जाता है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह थी कि शिक्षक बारी- बारी से ब्लैक बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि पढ़ने व पढ़ाने के दौरान तीनों कक्षाओं के बच्चों और शिक्षकों की आवाज आपस में टकरा कर गूंज रही थी। 

छात्रों और शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की हालत काफी नाजुक है। पढ़ने से लेकर बढ़ने में काफी परेशानी है। छत के जर्जर होने से हमेशा भय लगा रहता है। इस विद्यालय में शिक्षकों के बैठने तक की भी जगह नहीं है। बच्चों को मध्याह्न भोजन खिलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस मामले में प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसको लेकर विभाग के सारे आला अधिकारी को वे पत्र लिख चुके हैं पर अब तक कहीं से कोई बात नहीं बनी है।  जबकि दिन वो दिन स्कूल और भी जर्जर होते जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट