LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: मुंगेर में एक ही परिवार के 3 बच्चे गंगा में डूबे, मौत से मातम, तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिले, हर संभव मदद का आश्वासन

मुंगेर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गंगा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचे....

 Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव ने जताया दुख- फोटो : reporter

Bihar News: मुंगेर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गंगा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरा गाँव और परिवार गहरे सदमे में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली से आए इस शोकाकुल परिवार से मिलने आज उनके घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

शादी समारोह में खुशियाँ बदलीं मातम में

दरअसल, दिल्ली निवासी संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ मुंगेर स्थित अपने घर कल्याणचक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 13 मई को जब वे लोग बरदह गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी तीन अन्य भाई-बहन - सालो कुमारी, हर्ष कुमार और अमन कुमार - गंगा की लहरों में समा गए। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

तेजस्वी यादव ने जताया दुख, मदद का दिया भरोसा

इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम बनाया। हालाँकि, किसी अपरिहार्य कारण से वे एक दिन पहले नहीं आ सके थे, लेकिन आज वे मुंगेर पहुँचे और सीधे कल्याणचक जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संवेदना व्यक्त करने के बाद, तेजस्वी यादव जमुई के लिए रवाना हो गए।

मो. इम्तियाज खान