LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics - गंगा में डूबकर तीन भाई बहनों के मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिले तेजस्वी यादव, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Bihar Politics - तेजस्वी यादव आज मुंगेर पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा नदी में डूबकर जान गंवानेवाले तीन भाई बहनों के परिवार से भेंट की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Bihar Politics - गंगा में डूबकर तीन भाई बहनों के मौत के बाद
मुंगेर पहुंचे तेजस्वी यादव- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंगेर पहुंचे। जहां गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन भाई बहनों के मौत के बाद  शोकागुल परिवार से मुलाकात की और  घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दरअसल,  दिल्ली से संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी , दो बेटी और दो बेटों के साथ मुंगेर अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 13 मई को जब वे लोग बरदह गंगा घाट पे स्नान कर रहे थे। तभी तीन अन्य भाई बहन सालो कुमारी , हर्ष कुमार और अमन कुमार वे गंगा में डूब गए और उन तीनों की मौत हो गई । जिसके बाद परिवार सहित पूरा गांव गमगीन हो गया । वहीं जब उस बात की सूचना नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पड़ी तो वे  पीड़ित परिवार से मिलने आज उनके घर पहुंचे । 

हालांकि उनके मुंगेर आने का कार्यक्रम एक दिन पूर्व ही था पर किसी अपरिहार्य कारण से वे नहीं आ सके। आज मुंगेर पहुंचे और कल्याणचक पहुंच शोकागुल परिवार से मुलाकात हर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की  और पीड़ित परिवार का हर संभव मदद का आश्वासन दिया । जिसके बाद वे जमुई के लिए निकल गए ।

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट