LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Tourism : पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मुंगेर जिले में स्थित सीता कुंड, सर्वेक्षण टीम ने स्थान का लिया जायजा

Bihar Tourism :  पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मुंगेर ज

MUNGER : जिले में स्थित सीता कुंड एक अत्यंत पौराणिक एवं धार्मिक स्थल है, जिसका संबंध सीधे रामायण काल से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि त्रेतायुग में यह स्थल ऋषि-मुनियों की तपोभूमि हुआ करता था। लंका विजय के उपरांत भगवान श्रीराम अपनी धर्मपत्नी माता सीता एवं अपने भाइयों के साथ मूगदल ऋषि के दर्शन हेतु इस स्थल पर आए थे। मुगदल ऋषि के आदेशानुसार, यहीं पर माता सीता की सतीत्व की अग्नि परीक्षा संपन्न हुई थी। 

इस परीक्षा के दौरान माता सीता ने प्रज्वलित अग्नि में अपने ललाट का पसीना समर्पित किया, जिससे अग्नि रूपी जल की उत्पत्ति हुई। यह जल स्रोत आज भी गर्म जल के रूप में सीता कुंड में प्रवाहित होता है, जो इस स्थान की पौराणिकता और चमत्कारी स्वरूप को दर्शाता है।इस धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा सीता कुंड के समग्र विकास की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

आज पर्यटन विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर ऊंचाई, लंबाई और कार्य क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण टीम के साथ सीता कुंड विकास समिति के सदस्यों ने भी निरीक्षण किया। यह पहल न केवल इस धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेगी, बल्कि क्षेत्रीय आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट