LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआँ, मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक, परिजन बोले- हादसा नहीं हत्या

Bihar News:नया बना सेप्टिक टैंक मजदूरों के लिए मौत का जाल बन गया। सेंटरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे दो मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआँ, मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरे की
सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआँ- फोटो : reporter

Bihar News: मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी गंज मोहल्ले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नया बना सेप्टिक टैंक मजदूरों के लिए मौत का जाल बन गया। सेंटरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे दो मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मृतक की पहचान अरुण कुमार (45 वर्ष), पिता स्व. फौजी यादव, निवासी शंकरपुर, मुफस्सिल थाना के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से बीमार मजदूर का नाम संटू यादव, निवासी तौफिर है, जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार संजय कुमार के कहने पर दोनों मजदूर टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे थे। जैसे ही वे अंदर गए, जहरीली गैस के असर से दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। जब देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो तीसरा मजदूर रस्सी के सहारे नीचे उतरा और उन्हें अचेत पाकर शोर मचाया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रस्सी, फैन और कटर की मदद से किसी तरह टैंक से बाहर निकाला। लेकिन तब तक अरुण कुमार का शरीर अकड़ चुका था। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुँचते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी ओर, परिजनों ने पूरे मामले को सिर्फ हादसा मानने से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार की साजिशन हत्या है। परिजनों ने कहा कि अरुण परिवार का इकलौता सहारा था और अब उसके पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा बेसहारा हो गए हैं। परिजन गृहस्वामी के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी में जुट गए हैं।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसा या हत्या, हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान