LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: पीएम की मां पर टिप्पणी विवाद, मुंगेर कोर्ट में राहुल गांधी, तेजस्वी व मुकेश सहनी समेत कई नेताओं पर परिवाद दर्ज

Bihar News: राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेताओं के खिलाफ मुंगेर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

Bihar News: पीएम की मां पर टिप्पणी विवाद, मुंगेर कोर्ट में र
राहुल गांधी, तेजस्वी व मुकेश सहनी समेत कई नेताओं पर परिवाद दर्ज- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार की राजनीति में नया बवंडर उठ खड़ा हुआ है। दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेताओं के खिलाफ मुंगेर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

भाजपा नेता मणिशंकर भोलू ने शुक्रवार को यह परिवाद दायर किया। केस संख्या 897C/25 के तहत दायर इस परिवाद में आरोप लगाया गया है कि दरभंगा में आयोजित महागठबंधन की रैली में मंच से प्रधानमंत्री की मां के बारे में अपशब्द कहे गए। भोलू ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।

भोलू ने बताया कि उन्होंने परिवाद दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरों को आधार बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला महज राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि असंवेदनशील और अमर्यादित आचरण है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

परिवाद में न केवल राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को नामजद किया गया है, बल्कि मंच पर मौजूद अन्य नेताओं और तकरीबन 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि दरभंगा की धरती से ऐसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल नैतिक गिरावट का उदाहरण है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा का भी खुला उल्लंघन है।

NSIT
Nsmch

इस घटनाक्रम से बिहार की सियासत और गर्मा गई है। एक ओर भाजपा इसे प्रधानमंत्री और उनकी मां की गरिमा पर हमला बता रही है, वहीं महागठबंधन खेमे से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अदालत में मामला पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की पूरी संभावना है।

रिपोर्ट- मो, इम्तियाज खान