LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

salon in railway station -अब रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही देगी शेविंग, स्पा और मसाज की सुविधा, इन स्टेशन पर खुला रेलवे का सैलून

salon in railway station - रेलवे द्वारा अब प्लेटफॉर्म पर ही सलोन खोलने का फैसला लिया गया है, जहां बाल कटवाने के साथ शेविंग, स्पा और मसाज भी करा सकेंगे।

 salon in railway station -अब रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही देगी शे

Munger - लंबी रेल यात्रा के दौरान ताज़गी महसूस करना चाहते हैं? अगर आप शेविंग या मसाज कराना भूल गए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आपको यह सुविधा सीधे रेलवे स्टेशन पर ही मिल जाएगी। 

मालदा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जमालपुर स्टेशन पर एक अत्याधुनिक स्पा और सैलून की शुरुआत की है। यह सुविधा फिलहाल जमालपुर जंक्शन पर शुरू हुई है, और आने वाले समय में सुल्तानगंज, साहिबगंज और भागलपुर जैसे स्टेशनों पर भी उपलब्ध होगी।

24 घंटे मिलेगी एसी सैलून की सुविधा

यह सैलून 24 घंटे खुला रहेगा और पूरी तरह से वातानुकूलित (AC) है। यहां यात्री शेविंग, हेयर कटिंग से लेकर बॉडी मसाज तक करवा सकते हैं। रेलवे का मकसद यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाना और थकान को दूर करना है। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

सैलून की दरें बाहर के सैलून जैसी ही रखी गई हैं। इसमें आरामदायक मूविंग कुर्सियां और बैठने के लिए सोफे भी लगाए गए हैं। जमालपुर जंक्शन पर यह सैलून प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में खोला गया है। शुरू होने के कुछ ही दिनों में, हर दिन 10 से 12 यात्री इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

जमालपुर मालदा रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां सभी प्रमुख ट्रेनें रुकती हैं। यहां एशिया का पहला रेल कारखाना होने के कारण अधिकारियों का भी काफी आना-जाना लगा रहता है। इस स्टेशन से हर दिन 10 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं। सैलून की सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिली है, खासकर जब उनकी ट्रेन लेट हो। वे पूरी तरह से फ्रेश होकर अपनी आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं।

सैलून में विभिन्न सेवाओं के लिए दरें तय की गई हैं, जो बाजार के बराबर ही हैं:

  • बाल कटिंग: ₹70
  • बच्चों की बाल कटिंग: ₹50
  • शेविंग-दाढ़ी बनाना: ₹50
  • बॉडी मसाज: ₹100

यह पहल निश्चित रूप से रेल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी।