LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : सत्तारुढ़ दल का झंडा लगे स्कार्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, चालक सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News : सत्तारूढ़ दल का झंडा लगे स्कार्पियो से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. वहीँ चालक और तस्कर को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : सत्तारुढ़ दल का झंडा लगे स्कार्पियो से भारी मात्
शराब बरामद - फोटो : imtiyaz

MUNGER : मुंगेर में कोतवाली थाना पुलिस ने किला परिसर में छापेमारी कर एक स्कॉर्पियों वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में चालक सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो पटना जिला के मोकामा ट्रेन से उतर कर स्कॉर्पियों से शराब की खेप लेकर बेगूसराय जा रहा था। बताया जाता है कि कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियों वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर तस्कर किला परिसर में डिलेवरी देने आ रहा है। स्कॉपियों पर सत्तारूढ पार्टी का झंडा लगा हुआ है। 

पुलिस ने तत्काल लाल दरवाजा क्षेत्र में जाल बिछाया और एक पार्टी विशेष का झंडा लगा हुआ स्कॉर्पियों को रोक कर तालाशी ली। जिससे 750 एएल का सिग्नेचर का 6 बोतल, 750 एमएल का रॉयल स्टेग का 10 बोतल, 750 एमएल का अफसर च्वाईस का 6 बोतल व 375 एमएल का 6 बोतल और 375 एमएल का आफ्टर डार्क का 6 बोतल शराब जब्त किया। 

पुलिस ने बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फुलमलिक गांव निवासी तस्कर नीतीश कुमार एवं उसी गांव के स्कॉर्पियों चालक सोनू कुमार को गिरफ्तार किया।  पूछताछ में तस्कर नीतीश कुमार ने बताया कि वह हरियाणा से शराब की खेप लेकर मोकामा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और पूर्व से वहां खड़ी स्कॉर्पियों वाहन पर शराब लाद कर मुंगेर के किला परिसर ने किसी को सप्लाई देने जा रहा था। 

पूछताछ में सोनू कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियों वाहन मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियारपुर का है। कोतवाली थानाध्यक्ष के अनुसार 28 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर व चालक को गिरफ्तार किया गया। जो फुलमलिक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संसोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट