LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मुंगेर में सरेआम फायरिंग मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, नाबालिग को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, दो लाख रूपये किये बरामद

Bihar News : मुंगेर में सरेआम फायरिंग मामले में पुलिस को मिल

MUNGER : जिले के नयागांव जरबहेरा बाजार में फायरिंग करने वाला नाबालिग 2.1 लाख रूपया के साथ मुंगेर किला परिसर से गिरफ्तार किया गया. साथ ही गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एसडीपीओ सदर अभिषेक रंजन ने बताया कि 9 सितंबर को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव जरबहेरा बाजार में तीन बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। 

सूचना मिलने पर गश्ती दल के साथ पुलिस टीम वहां पहुंची। जांच में पता चला कि बीआर10एवी-4398 नंबर की यामाहा मोटर साइकिल से अपराधी आया था। बाइक के उपयोगकर्ता का शिनाख्त किया गया। 10 सितंबर को पुलिस को पता चला कि बाइक उपयोगकर्ता मोटर साइकिल सहित एसडीओ ऑफिस के पास खड़ा है। तत्काल कोतवाली थाना पुलिस ने पहुंच कर उसे दबोच लिया। जब उसकी तालाशी ली गयी तो उसके पास से 2 लाख 1 हजार रूपया बरामद हुआ।

पुलिस ने मोटर साइकिल सहित उस विधि विरुद्ध किशोर को निरूद्ध किया।  उसके निशानदेही पर पुलिस ने श्यामपुर हाइवे पुल के समीप झाड़ी से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। गोलीबारी और हथियार बरामदगी को लेकर वासुदेवपुर थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार नाबालिग अपराधी के पास जो रूपया पुलिस ने बरामद किया, उसके संबंध में एसडीपीओ सदर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बरामद रूपयों के बारे में कोई खास जानकारी दिया है। 

आशंका है कि अपराध की घटना को अंजाम दिलवाने के लिए इस पैसा का उपयोग होता अथवा अपराध से अर्जित रूपया है । 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट