LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय', पुलिस ने तत्परता दिखा टाली हत्या की वारदात, कट्टे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुंगेर में हत्या से पहले ही पुलिस ने वारदात को टाल दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय', पुलिस ने तत
हत्या की टली वारदात - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को टालते हुए खाकी का मान बढ़ाया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके से एक सशस्त्र अपराधी को दबोच कर न केवल उसे गिरफ्तार किया, बल्कि एक व्यक्ति की संभावित हत्या की साजिश को भी नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग मुंगेर पुलिस की जांबाजी और मुस्तैदी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

हथियार के साथ अपराधी की घेराबंदी

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि भेलवा पहाड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कमर में देशी कट्टा खोंसकर घूम रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस-फायर कारतूस बरामद हुआ है।

पुरानी रंजिश में हत्या की थी साजिश

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मय तेरासी पीड़ पहाड़ निवासी सनोज के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने ही एक 'गोतिया' (रिश्तेदार) की हत्या करने की नीयत से जा रहा था। पुरानी रंजिश के कारण उसने इस वारदात को अंजाम देने की पूरी योजना बना ली थी, लेकिन वारदात से चंद मिनट पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस की तत्परता ने बचाई जान

सदर एसडीपीओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई ने मुंगेर को एक और रक्तपात का गवाह बनने से बचा लिया। यदि पुलिस थोड़ी भी देरी करती, तो सनोज अपने मकसद में कामयाब हो सकता था। पुलिस की इस सक्रियता ने न केवल एक नागरिक की जान बचाई, बल्कि इलाके में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत किया है।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी सनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट