LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : मुंगेर में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, पुलिस ने महिला सहित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुंगेर में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टी
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के कोतवाली थानान्तर्गत गुलजार पोखर में मंगलवार की अपराह्न बैंक से लोन लेने के बाद नहीं चुकाने के आरोपी नीलाम पत्र वाद के वारंटी मो. शब्बीर अहमद को पकड़ कर थाना ला रही थी। इस दरम्यान पुलिस से उलझते हुए परिजन व दुकानदारों ने हाथापाई कर पकड़ाए वारंटी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया। इस बीच वहां हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस पदाधिकारी की सूचना पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस व पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। 

तत्पश्चात पुलिस गिरफ्त से छुड़ाए गए आरोपी को पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस से हाथापाई करने वालों की वीडियोग्राफी से पहचान करते हुए महिला सहित 6 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली थाना के पुअनि हरिकिशोर प्रसाद यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस से हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 6 नामजद सहित 25-30 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। 

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस से झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारंटी के अलावा गिरफ्तार अन्य 6 लोगों में गुलजार पोखर निवासी मो. इमरान, मो. हसनैन, मो.एहतेशाम , मो.आमीर, मो.आलमगीर तथा शाहीना प्रवीण शामिल हैं। इस मामले में सदर एसपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि नीलाम पत्र वाद के वारंटी को पकड़ने गई कोतवाली थाना की पुलिस से उलझते हुए कुछ लोगों पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया था। 

इस संबंध में पुलिस से हाथापाई व सरकारी कार्य में बाधा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छुड़ाए आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो भी इस मामले में आरोपी होंगे उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट