LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

पप्पू यादव का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, कहा- भाजपा-आरएसएस का दफ्तर बना इलेक्शन कमीशन, नीतीश कुमार को बतयाय मानसिक-शारीरिक रूप से बीमार

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने को भाजपा, एनडीए गठबंधन और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग का दफ्तर अब भाजपा और आरएसएस के गुंडों की तरह काम कर रहा है।”

Pappu Yadav
पप्पू यादव का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप,- फोटो : reporter

Bihar Politics:  वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का पारा चढ़ गया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को भाजपा, एनडीए गठबंधन और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग का दफ्तर अब भाजपा और आरएसएस के गुंडों की तरह काम कर रहा है।”

मुंगेर पहुंचे पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल विपक्षी दलों को ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता पाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है। आज हालत यह है कि भाजपा की धूर्तता और दुष्टता से नीतीश कुमार का राजनीतिक और वैचारिक ह्रास हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा वोट की राजनीति के लिए नहीं है, बल्कि “जनता के सम्मान और वोट की चोरी को रोकने की लड़ाई” है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में महाराष्ट्र, कर्नाटक और बंगाल तक में धांधली के सवाल उठे हैं। यहां तक कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी कहा था कि उनके क्षेत्र में साढ़े तीन लाख वोटरों के नाम काट दिए गए, जिनमें उनके परिवार के लोग भी शामिल थे।

पप्पू यादव ने कहा कि आस्तीन के सांप अपने ही घर में हैं और चुनाव आयोग उन्हें प्रोटेक्शन दे रहा है। पूर्व चुनाव आयुक्तों ने भी माना है कि यदि हम होते तो राहुल गांधी द्वारा उठाए मुद्दों पर तुरंत जांच होती। आज अघोषित हिटलरशाही लागू है। 65 लाख वोटर लिस्ट से गायब हो गए, लेकिन एक भी नया नाम नहीं जुड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि साढ़े पाँच बजे के बाद एक करोड़ वोट कैसे गिरे? सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिया जा रहा?

NSIT
Nsmch

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने भविष्यवाणी से इनकार करते हुए कहा कि जनता ही मालिक है और वही तय करेगी कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी। उन्होंने गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि “जनता वोट देगी, विधायक चुनकर आयेंगे और वही तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।”

मुंगेर में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेता इस यात्रा का हिस्सा बने। लेकिन पप्पू यादव के तीखे बयानों ने इस कार्यक्रम को और अधिक राजनीतिक धार दे दी।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान