LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news: सदर अस्पताल में हड़कंप, नए उपाधीक्षक के रात्रि औचक निरीक्षण में कई डॉक्टर और कर्मी गायब, दलाल भी खदेड़े गए

Bihar news: जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद मुंगेर सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण शुरू कर दिए हैं।

Sadar Hospital
सदर अस्पताल में हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar news: मुंगेर सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक डॉ. रामप्रवेश पद संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बीती रात उन्होंने अस्पताल मैनेजर के साथ औचक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

दरअसल, एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का सुबह के समय औचक निरीक्षण किया था, जिसमें तत्कालीन उपाधीक्षक समेत कई डॉक्टर और कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने तत्कालीन उपाधीक्षक को पद से हटाकर डॉ. रामप्रवेश को नया उपाधीक्षक नियुक्त किया था।

कार्यभार संभालते ही डॉ. रामप्रवेश डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। बीती रात उन्हें अस्पताल परिसर में निजी अस्पतालों के दलालों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर उन्होंने अस्पताल मैनेजर के साथ अचानक निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद दलालों, अस्पताल कर्मियों और वार्डों में उपस्थित डॉक्टरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने इमरजेंसी वार्ड सहित कई अन्य वार्डों का दौरा किया, जहां कई डॉक्टर और कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर अब उनके द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने की संभावना है। नए उपाधीक्षक के इस सक्रिय रवैये से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान