LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ फूटा आक्रोश, महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Bihar News : गया में अखिल भारतीय यादव महासभा ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध किया. इसे लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा है......पढ़िए आगे

Bihar News : 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ फूटा आक्र
फिल्म का विरोध - फोटो : MANOJ

GAYAJI  : अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के खिलाफ विरोध का स्वर तेज हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एकत्रित हुए, जहाँ से फिल्म के विरोध में एक विशाल रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी सड़कों पर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

नारी अस्मिता और सामाजिक सम्मान से खिलवाड़ का आरोप

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने फिल्म के कथानक और शीर्षक पर कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस फिल्म के माध्यम से समाज की महिलाओं और बेटियों की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। समाज का मानना है कि किसी विशेष जाति को केंद्र में रखकर बनाई गई ऐसी फिल्में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ती हैं और नारी शक्ति का अपमान करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

"जाति को बदनाम करने की साजिश"

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मुखदेव यादव और सुनील यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति विशेष को निशाना बनाकर फिल्म बनाना संवैधानिक और नैतिक रूप से गलत है। यादव समाज का आरोप है कि फिल्म के जरिए उनकी सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को गलत तरीके से पेश कर बदनाम किया जा रहा है।

सिनेमा हॉल संचालकों को सख्त चेतावनी

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया, तो परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अगर फिल्म किसी भी सिनेमा हॉल में रिलीज की जाती है, तो उस परिसर को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। समाज के युवाओं ने दो-टूक कहा कि फिल्म के प्रदर्शन की स्थिति में सड़कों पर और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

NSIT
Nsmch

फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

अखिल भारतीय यादव महासभा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस फिल्म के ट्रेलर और प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाई जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कला के नाम पर जातीय भावनाओं को ठेस पहुँचाना न्यायसंगत नहीं है। फिलहाल, जिला प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है, लेकिन फिल्म को लेकर बना तनाव अब भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मनोज की रिपोर्ट