LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, गला दबाकर की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया. जहाँ पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को
पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव मे एक पत्नी को पति के अफेयर का विरोध करना  महंगा पड़ गया. पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके पर से फरार हो गया. बताया जा रहा है की गोविंदपुर निवासी राहुल शर्मा की शादी 22 नवम्बर 2019 को दुर्गापुर निवासी मधु कुमारी से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक उनका वैवाहिक जीवन ठीकठाक चला और एक बच्चा भी हुआ. 

परन्तु कुछ दिनों बाद राहुल अपनी पत्नी मधु पर दहेज के लिए दबाव बना शुरू कर दिया और हमेशा उसे मारने पीटने लगा. इसके बाद भी उन दोनों की गृहस्थ जीवन ठीक चल रही थी. लेकिन अचानक से इन दोनों के बीच पति पत्नी और वो वाला मामला आ गया. हुआ यूं कि विगत एक वर्ष से राहुल बांका जिला मे डी- लेड की पढ़ाई के लिए बांका आने जाने लगा. इसी दौरान राहुल को एक लड़की से प्यार हो गया. जिसका पता जब मधु को चला तो वो इसका विरोध करने लगी. 

इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होने लगा. दो दिनों पूर्व भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद मधु ने अपने भाई को फोन करके कहा था कि अब वो ससुराल मे नहीं रहेगी, जिसके बाद भाई ने उसे फोन पर कहा था कि सुबह आकर अपनी बहन को लेकर जाएगा. पर जब मधु का भाई अभिनव अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसका जीजा राहुल उसकी बहन मधु के बीच जम कर झगड़ा हो रहा है और राहुल मधु का गला दबाए हुए था. यह देख अभिनव ने झगड़ा सुलझाने की कोशिश की तो अभिनव को उसके जीजा राहुल ने मार पीट कर वहां से भागा दिया, जिसके बाद अभिनव आस पड़ोस के लोगों को बुलाने गया और जब वो लौटा तो अपनी बहन को मरा हुआ पाया. मौके पर से उसका जीजा राहुल फरार था. 

इस घटना के बाद लोगों ने इस बात कि सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है. वहीं इस मामले में एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा की घटना स्थल पर FSL की टीम को भेजा गया, छानबीन की जा रही है. 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट