LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Munger News : मिष्टान भंडार में काम कर रहे 5 बाल मजदूरों को श्रम संसाधन विभाग की टीम ने कराया मुक्त, दुकानदारों पर लगाया 25 हज़ार का जुर्माना, दर्ज कराई एफआईआर

Munger News : मिष्टान भंडार में काम कर रहे 5 बाल मजदूरों को

MUNGER : बाल मजदूरी अपराध है। जिसको लेकर श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगातार अखबारों और टीवी चैनलों सहित कई संसाधनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बाल मजदूरी न करवाएं। लेकिन कुछ पैसे बचाने के कारण कई दुकानदार बच्चों से बाल मजदूरी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर स्थित मिष्ठान भंडारों के द्वारा कई बच्चों से बाल मजदूरी करवाया जा रहा है। 

इसी सूचना को लेकर श्रम संसाधन विभाग के धावा दलों के द्वारा एनजीओ और धरहरा पुलिस के मदद से उन दुकानों में छापेमारी कर 5 बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। इस मामले में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी हिमांशु रंजन ने बताया कि इन दोनों दुकानों पर कई दिनों से निगरानी की जा रही थी। 

उसके बाद आज उसके यहां छापेमारी कर सभी को मुक्त करवाया गया। जिसको लेकर दोनों दुकानदार विजय कुमार और अजय कुमार पर धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। 

साथ तत्काल दोनों पर 25 - 25 हजार जुर्माना किया गया है। साथ ही बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को मेडिकल जांच करवाने के बाद बाल कल्याण विभाग ( cwc) के सुपुर्द कर दिया गया। जहां बच्चों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा। अभी तत्काल सभी बच्चों को 3- 3 हजार रुपया दिया गया और सभी के नाम से 25 - 25 हजार रूपये एफडी करवाया जाएगा। और बच्चों को उसके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट