LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: नौकरी के नाम पर 'चूना' लगाने वाला अधिकारी वकालत खाने में धराया, पीड़ितों ने घेरा, मचा बवाल

Bihar News: नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पशुपालन विभाग के एक अधिकारी को आज मुंगेर वकालत खाना परिसर में उस वक्त सैकड़ों पीड़ितों ने घेर लिया, जब वह चेक बाउंस के एक मामले में जमानत लेने मुंगेर व्यवहार न्यायालय आया था।

Munger Police
नौकरी के नाम पर 'चूना' लगाने वाला अधिकारी वकालत खाने में धराया- फोटो : reporter

Munger: नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पशुपालन विभाग के एक अधिकारी को आज मुंगेर वकालत खाना परिसर में उस वक्त सैकड़ों पीड़ितों ने घेर लिया, जब वह चेक बाउंस के एक मामले में जमानत लेने मुंगेर व्यवहार न्यायालय आया था। इस अधिकारी पर मुंगेर के सैकड़ों लोगों से नौकरी के नाम पर दो से तीन करोड़ रुपये ठगने का आरोप है और उसके खिलाफ ठगी के कई मामले मुंगेर न्यायालय में लंबित हैं।

पशुपालन विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर संजय कुमार, जो मुजफ्फरपुर में पदस्थापित है और पटना का निवासी है, को आज उस वक्त पीड़ितों ने धर दबोचा, जब वह मुंगेर व्यवहार न्यायालय में चल रहे एक केस में अपनी जमानत कराने आया था। संजय कुमार पर आरोप है कि उसने मुंगेर के सैकड़ों लोगों से पशुपालन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो से तीन करोड़ रुपये की उगाही की है।

यह मामला तब सामने आया, जब संजय कुमार ठगी के एक मामले में अपनी जमानत करवाने मुंगेर व्यवहार न्यायालय पहुंचा। तभी बोचाही गांव से आए बीस-पच्चीस लोगों की भीड़ ने उसे वकालत खाना परिसर में घेर लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ितों में से एक युवक, विष्णु विनायक भारती ने बताया कि संजय कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसे ठगे हैं। उसने विष्णु से भी साढ़े चार लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए और तीन-चार सालों से उसे टहला रहा है। जब विष्णु ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया, तो संजय कुमार ने उसे दो-दो लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद विष्णु विनायक भारती ने संजय कुमार के खिलाफ मुंगेर व्यवहार न्यायालय में ठगी का केस दर्ज कराया।

NSIT
Nsmch

चौंकाने वाली बात यह है कि संजय कुमार के खिलाफ मुंगेर व्यवहार न्यायालय में ठगी के ऐसे कई मामले दर्ज हैं। बोचाही गांव के ही रत्नलाल पासवान ने तो उस पर दो-दो केस कर रखे हैं।

आरोप है कि संजय कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुंगेर जिले के सैकड़ों लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा है। वह बोचाही गांव का दामाद होने के कारण उसने सबसे ज्यादा उसी गांव के लोगों को अपना शिकार बनाया। जब इस बारे में उससे कैमरे के सामने पूछा गया, तो उसने इसे आपसी विवाद बताकर अपनी करतूत पर पर्दा डालने की कोशिश की। फिलहाल, पीड़ितों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है और उम्मीद है कि उन्हें उनकी ठगी गई रकम वापस मिलेगी और आरोपी अधिकारी को उसके कर्मों की सजा मिलेगी।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान