LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मुंगेर पुलिस ने नौकरी के नाम पर 34 लाख की ठगी करने के मामले में की कार्रवाई, झारखण्ड से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : भेल में नौकरी लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी करने मामले में मुंगेर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने झारखण्ड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर पुलिस ने नौकरी के नाम पर 34 लाख की ठगी क
नौकरी के नाम पर ठगी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपया ठगी के मामले में मुंगेर पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर में कार्रवाई कर आरोपी रोशन झा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जमशेदपुर के एक अन्य आरोपी गौरचंद देव अब भी फरार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर शहर के मुर्गियाचक निवासी मो. रब्बानी ने 15 जनवरी 2024 को पूरबसराय थाना में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपया ठगी करने को लेकर आवेदन दिया। जिसमें झारखंड के गोविंदपुर जमशेदपुर निवासी रोशन झा और जेमको मानगो निवासी गौरचंद देव को नामजद किया । 

आवेदन में उन्होंने कहा था कि उसने भेल कंपनी मे नौकरी लगाने की बात कही। 2022 में उसने खुद के साथ ही अपनी पत्नी, बेटी, साला और पड़ोसी कुल 8 लोगों की नौकरी लगाने के लिए केश, चेक और ऑनलाइन के माध्यम से रोशन झा और गोरचंद देव को 34.83 लाख रूपया दिया। जिसमें दो लोग इंजीनियर पद और अन्य छह क्लर्क लेबल पर ज्वाइंनिंग होना था। 

जब भेल में निर्धारित तिथि को सभी ज्वाइंनिंग करने गया तो रोशन वहां नहीं पहुंचा। राशि मांगने पर आज-कल करने लगा ।। पूरबसराय थाना पुलिस ने उनके आवेदन पर कांड संख्या 25/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। शनिवार की रात पूरबसराय पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर रोशन झा को गिरफ्तार कर मुंगेर लाया। 

पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन खान ने बताया कि ठगी को लेकर थाना में दर्ज एक कांड के नामजद अभियुक्त रोशन झा को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया । इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट