LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में मुंगेर पुलिस, मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में मुंगेर पु

MUNGER : मुंगेर सहित बिहार के अन्य जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिय पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। हथियारों का गढ़ माने जाने वाले मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अब पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी छापेमारी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर पुलिस के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार  तौफीर दियारा के गंगा किनारे झाड़ियों के आड़ में हथियार निर्माण का भंडा फोड़ किया। 

यहाँ से पुलिस ने एक हथियार निर्माता को एक निर्मित पिस्टल दो अर्ध निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ गिरफ्तार किया । जबकि अन्य तीन निर्माता पुलिस को चकमा देते दियारा क्षेत्र का फायदा उठा भागने सफल रहा। गिरफ्तार हथियार निर्माता नाम हिमांशु कुमार जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है । पु

लिस के अनुसार दियारा में पुलिस के पहुंच से बाहर रहने के कारण हथियार निर्माता दियारा को सेफ जोन मानने लगे थे। लेकिन मुंगेर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के सभी जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चला निर्माताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है ।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट