LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार किया बरामद

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस ने अपराध की योजना बनांते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने हथियार बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराध
अपराध की योजना पर फिरा पानी- फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास से पुलिस के द्वारा तीन अपराधियों को  अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है। जब उन तीन अपराधी की पहचान की गई तो मुंगेर पुलिस भी उस समय चौक गई। 

जब पता चला कि ये तीन अपराधी लखीसराय जिला के कुख्यात अपराधकर्मी टिट्टु धमाका गैंग के सक्रिय सदस्य मुनचुन धमाका, शिवम् कुमार और मुकुल आनन्द है। 

मुंगेर एसपी ने बताया कि ये तीनों मुंगेर हथियार खरीदने आए थे। और हथियार खरीद कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देते। पुलिस को देख ये सभी भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने खेत में खदेड़ कर पकड़ा। साथ हीं बताया कि ये सभी कुख्यात अपराधी टिट्टू गैंग से ताल्लुकात रखते है। हालांकि गैंग के मुख्य सरगना जेल में बंद है। पर उसके गुर्गे बाहर दहशत फैलाने का काम कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है।

साथ ही बताया कि इन सभी पे पूर्व के भी कई हत्या , रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से लखीसराय सहित मुंगेर में अपराधिक गतिविधि को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।  इस छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों और जिला आसूचना इकाई को सम्मानित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट