LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Munger Municipal Corporation: मुंगेर स्थिति राजा मार्केट के स्टॉलधारी दुकानदारों में मचा हड़कंप, नगर निगम ने जारी कर दिया नोटिस

Munger Municipal Corporation: मुंगेर नगर निगम ने राजा मार्केट के स्टॉलधारी दुकानदारों को स्टॉल खाली करने का नोटिस जारी किया है। व्यापारी वैकल्पिक जगह और लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं। जानिए पूरा विवाद।

Munger Municipal Corporation

Munger Nagar Nigam: मुंगेर नगर निगम की तरफ से राजा मार्केट के स्टॉलधारी दुकानदारों को 15 दिन के अंदर स्टॉल खाली करने का नोटिस जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि भवन काफी जर्जर हो गया है इस कारण तत्काल इसे खाली कर दें। इस नोटिस के  बाद पैसेजधारी और स्टॉलधारी दुकानदारों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा बैठक कर बनाई रणनीति। राजा बाजार सब्जी मंडी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मंसूर राइन की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से स्टॉलधारी दुकानदारों ने मार्केट खाली कराने से पहले वैकल्पिक जगह आवंटित करने की मांग नगर निगम प्रशासन से की। 

सचिव जाहिद अख्तर ने कहा कि राजा मार्केट में 130 स्टॉल और पैसेजधारी दुकानदार वर्षों से स्टॉल चला रहे हैं। स्टॉल खाली करने के पहले निगम प्रशासन वैकल्पिक जगह आवंटित करे ताकि उन लोगों के परिवार का जीविको पार्जन चलता रहे। साथ ही राजा मार्केट जीर्णोद्धार के पश्चात पूर्व के स्टॉलधारी को स्टॉल आवंटन का लिखित आश्वासन नगर निगम द्वारा दिया जाए। इसके अलावा वर्ष 2020 के बाद से स्टॉलधारकों के स्टॉल किराया का रशीद काटने का आदेश देने की मांग की गई। 

व्यवसायी नगर निगम के फैसले के साथ रहेंगे

सर्वसम्मति से फैसले लिया कि उन लोगो के लिए वैकल्पिक जगह का प्रबंध और जीर्णोद्धार के पश्चात स्टॉल आवंटन में पूर्व के स्टॉलधारकों को प्राथमिकता का लिखित आश्वासन नगर निगम देता है तो सभी व्यवसायी नगर निगम के निर्णय के साथ रहेंगे। सचिव ने कहा कि दुकानदारों का शिष्टमंडल नगर आयुक्त से मिल कर ज्ञापन देगा। अगर निगम प्रशासन उन लोगों के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध नहीं कराती है तो संघ के बैनर तले सभी व्यवसायी नगर निगम के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे। बैठक में दर्जनों पैसेज स्टॉल धारी मौजूद थे । 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट