LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Munger police station dispute: मुंगेर थाना में हंगामा! बिना हेलमेट पकड़े गए दो भाइयों ने पुलिस पर किया हमला, SI का हाथ टूटा

Munger police station dispute: मुंगेर के मुफस्सिल थाना में बिना हेलमेट पकड़े गए दो भाइयों ने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की। एसआई भोला सिंह का हाथ टूटा, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल।

Munger police station dispute:
दो भाइयों ने पुलिस पर किया हमला- फोटो : news4nation

Munger police station dispute: मुंगेर मे बिना हेलमेट वाहन जांच के दौरान पकड़ाये दो सहोदर भाईयों ने  मुफस्सिल थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में जहां एसआई भोला सिंह की हथेली टूट गयी, वहीं थानाध्यक्ष सहित चार अन्य पुलिसकर्मी को भी अंदरूनी चोटे आई है। घटना के बाद थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों भाईयों को पकड़ कर काबू में किया और हाजत में बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना का वाहन थाना में प्रवेश करने के लिए इंडीकेटर दिया. तभी एक मोटर साइकिल सवार इंडीकेटर को दरकिनार करते हुए रांग साइड से निकल गया । जिसके बाद पुलिस ने वाहन से पीछा कर मोटर साइकिल को रोका। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पचरूखी गांव निवासी रवि कुमार सिंह का पुत्र मोहित कुमार और रोहित कुमार है। 

बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर डांटा

पुलिस ने रांग साइड और बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर दोनों को डांटा, जिस पर दोनों ने कहा कि आप फाइन काटिये, बहस नहीं करें। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ कर मोटर साइकिल सहित थाना लाया । जहां पर एक पुलिसकर्मी से दोनों भाईयों का बहस हो गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगा। दोनों भाई और पुलिसकर्मियों के बीच थाने में जमकर फाइटिंग होने लगी । फाइटिंग दौरान धक्का देने पर एसआई भोला सिंह गिर पड़े।  जिसमें उनके दाहिने हाथ की हथेली टूट गयी । थानाध्यक्ष को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।  जिसमें उसके छाती और कमर में चोटे आई। जबकि एसआई चंदेश्वर सिंह आजाद, चालक सिपाही आनंद राज, चौकीदार रघुनाथ सिंह को भी मारपीट के दौरान अंदरूनी चोटे आई है। 

पुलिस की पिटाई में भाई को भी गंभीर चोटें

इस दौरान पुलिस की पिटाई में दोनों भाई को भी गंभीर चोटे आयी है. पुलिसकर्मियों ने दोनों भाईयों को पकड़ कर हाजत में बंद किया, जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के बयान पर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दोनों पे थाना में जमकर हंगामा करने ळ और पुलिस पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट