LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Munger News:विधानसभा चुनाव से पहले मुंगेर में रैफ की तैनाती, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी, सोशल मीडिया को लेकर जारी चेतावनी

Munger News: मुंगेर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती शुरू। सहायक कमांडेंट ने कानून-व्यवस्था को लेकर दी चेतावनी, सोशल मीडिया को लेकर भी किया आगाह।

Munger News
मुंगेर में रैफ जवानों का एरिया डोमिनेशन - फोटो : news4nation

Munger News: मुंगेर मे रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमाण्डेन्ट संजीत कुमार ने बुधवार (18 जून 2025) की शाम कोतवाली थाना में शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के बाद रैफ केजवानों ने कोतवाली के विभिन्न संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी की मौजूदगी में सम्पन्न बैठक में सहायक कमाण्डेन्ट ने मुंगेर पहुंची रैफ के जवानों का कानून व्यवस्था और दंगा नियंत्रण कार्य के संधारण में सहयोग की अपील की। 

संजीत कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम की रिपोर्ट के आधार पर सरकार की तरफ से रैफ जवानों को भेजा गया है। रैफ जवान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का एरिया डोमिनेशन करेंगे। इस दरम्यान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी। 

सोशल मीडिया से भी सावधान रहने की बात

रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमाण्डेन्ट संजीत कुमार ने शहरवासियों से आग्रह किया कि कभी भी किसी के बहकावे में आकर ऐसा काम नहीं करें जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो और वीडियो फुटेज में संलिप्तता सामने आने पर परेशानी बढ़े। सोशल मीडिया से भी सावधान रहने की बात उन्होंने कहते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिना सत्यता की जांच किए किसी चीज को पोस्ट कर दिया जाता है। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर ऐसी चीजों को पोस्ट करने वालों की परेशानी बढ़ती है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट