LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Asha Bhosle Death: तरबूज पर उभरी सुरों की याद! मुंगेर के कलाकार ने आशा भोसले को दी अनोखी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Death: मुंगेर के कलाकार ने तरबूज पर आशा भोसले की तस्वीर बनाकर दी खास श्रद्धांजलि दी है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Asha Bhosle Death
मुंगेर के कलाकार का अनोखा ट्रिब्यूट- फोटो : news4nation

Asha Bhosle Death: देश की मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर रहा है। इसी बीच मुंगेर के एक कलाकार ने उन्हें बेहद खास और अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। मुंगेर के कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने करीब 10 घंटे की मेहनत से एक तरबूज पर आशा ताई की खूबसूरत तस्वीर बनाई है। इस तरबूज का वजन करीब 5 किलो 900 ग्राम है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में आशा ताई को बहुत ही जीवंत तरीके से दिखाया गया है।

इस कलाकृति में उन्हें माइक्रोफोन, सितार और संगीत के सुरों के साथ दर्शाया गया है, जिससे उनके पूरे संगीत सफर और उनकी पहचान को दिखाने की कोशिश की गई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह सच में सामने मौजूद हों।

कलाकार ने इस चित्र पर अंग्रेज़ी में एक भावुक संदेश भी लिखा है—

"Your Voice Will Live In Our Hearts Forever"

और इसके नीचे "Tribute to Asha Tai" लिखकर अपनी श्रद्धांजलि दी है।

आशा ताई हमेशा से उनके लिए प्रेरणा- मधुरेंद्र कुमार

मधुरेंद्र कुमार का कहना है कि आशा ताई हमेशा से उनके लिए प्रेरणा रही हैं। उनके गानों ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कला नहीं है, बल्कि उनके दिल की भावना है, जिसे उन्होंने इस तरीके से दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा, “आशा ताई मेरे लिए प्रेरणा रही हैं। यह मेरी तरफ से एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।” इस अनोखी कलाकृति की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और कलाकार की मेहनत और सोच की तारीफ कर रहे हैं।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट