LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : पटना की तर्ज पर मुंगेर में भी बनेगा मेरिन ड्राइव, कल सीएम नीतीश करेंगे शिलान्यास, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Bihar News : पटना की तर्ज पर मुंगेर में भी बनेगा मेरिन ड्राइ

MUNGER : 4 अक्टूबर यानी शनिवार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोo एस. पी. सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन मुंगेर जिला के लौह नगरी जमालपुर पहुंचेंगे। जहां के बियाडा के जमीन पर 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मदर डेयरी के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास करेगें। 

उसके बाद जमालपुर के जे एस ए ग्राउंड में मुंगेर से सुल्तानगंज के गंगा मेरिन ड्राइव के साथ अनेकों योजनाओं का शिलान्यास करते हुए लाभुकों से संवाद कर एक विशाल जन समूह को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी को मूर्त रूप दिया जा रह है। 

जमालपुर के गोल्फ ग्राउंड में हैलीपेड बनाया जा रहा तो बियाड़ा में मदर डेयरी के भूमि पूजन के शिलान्यास की तैयारी और जमालपुर के जे एस ए ग्राउंड में भव्य वाटर प्रूफ पंडाल, स्टॉल और अन्य चीजों को बनाया जा रहा है। 

वहीँ सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किया जा रहे है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि जमालपुर जो कि एक लौह नगरी है और यहां रेल कारखाना भी है। अब कई वर्षों के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट मदर डेयरी के प्लांट के रूप में यहां की जनता को मिलने जा रहा है। जिससे यहां एक औद्योगिक क्रांति होगा और उससे रोजगार के कई अवसर खुलेंगे और शहर का विकास होगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट