LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident:देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू हाइवा दुकान तोड़कर घर में घुसा, सोई महिला बाल-बाल बची

Bihar Road Accident:देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ....

Bihar Road Accident
देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर बड़ा हादसा टला- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:मुंगेर में  आज तड़के सुबह करीब 2 बजे देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जमुई के पास, बालू लदा एक तेज रफ्तार 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान को तोड़ते हुए बगल के एक घर की दीवार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के सभी लोग धमाके की आवाज सुनकर जाग गए। गनीमत रही कि जिस घर में हाइवा घुसा, उसमें सो रही एक महिला बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह एक गरीब परिवार से है और उसका एक बेटा बाहर रहता है। उसने प्रशासन से गुहार लगाई कि वह इस क्षतिग्रस्त दीवार और सामान की मरम्मत के लिए मुआवजे का इंतजाम करवा दे, क्योंकि उसके पास इसे ठीक करवाने के साधन नहीं हैं।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान