LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : मुंगेर में एक दर्जन जगहों पर जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह, लोगों की सुनी शिकायतें, कार्रवाई का दिया भरोसा

Bihar Politics : केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह मुंगेर के कई इलाकों में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. जहाँ उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी......पढ़िए आगे

Bihar Politics : मुंगेर में एक दर्जन जगहों पर जन संवाद कार्य
जन संवाद कार्यक्रम में ललन सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : बिहार विधान सभा का चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों के नेता और मंत्री के द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक बड़ा जनसभा मुंगेर के पोलो मैदान में 19 जुलाई को होने वाला है तो दूसरी तरफ आज  सांसद मुंगेर सह केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं डेयरी मंत्री  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुंगेर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। 

जमालपुर जुबली वेल पर जेसीबी से उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई। इसके अलावा भी जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद वे अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमालपुर विधान सभा के धरहरा प्रखंड पहुंचे। जहां एक दर्जन जगहों पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग ले ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया। ग्रामीणों की समस्या जानी तो और उसका निराकरण को ले अधिकारियों को निर्देश दिया।  

मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे नहीं आ पाए थे। इसलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है वो प्रखंड प्रखंड घूम लोगों की समस्या जानते है।  साथ ही विधान सभा चुनाव के सीट बंटवारे को ले कहा कि एनडीए के घटक दलों की बैठक होगी तो उसमें तय किया जाएगा कि कौन पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

ललन सिंह ने बिहार में क्राइम को ले कर कहा कि आपसी विवाद मे हत्या कहीं भी हो सकती है।  पहले यहां कितने अपहरण होते थे वो याद नहीं हैं क्या।  अब घटनाएं होती है तो त्वरित कार्रवाई भी हो जाती है। लखीसराय में मटन पार्टी को ले कहा कि वहां उद्घाटन था। इसलिए सभी को खाना खिलाया गया और कोई बात नहीं था। उसके बाद वे पटना के लिए निकल गए।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट