LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: रोजी-रोटी की तलाश में गए थे, मौत ने घेर लिया, कोलकाता में गोदाम की छत ढही, मुंगेर के 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bihar News: सुनहरे भविष्य और परिवार का पेट पालने की उम्मीद लेकर कोलकाता गए मुंगेर के मजदूरों पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा कहर बनकर टूटा।...

Kolkata Roof Collapse Kills Three Workers from Munger
3 मजदूरों की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar News: सुनहरे भविष्य और परिवार का पेट पालने की उम्मीद लेकर कोलकाता गए मुंगेर के मजदूरों पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा कहर बनकर टूटा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर मुंगेर के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही धरहरा प्रखंड के लगमा और मानगढ़ गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, धरहरा प्रखंड के लगमा और मानगढ़ गांव के कई मजदूर कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम में मजदूरी का काम कर रहे थे। बुधवार को काम के दौरान अचानक गोदाम की छत ढह गई। हादसा इतना भयावह था कि कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में लगमा गांव निवासी पप्पू राम के 18 वर्षीय पुत्र शिरचन कुमार, राजेंद्र राम के पुत्र प्रेम कुमार उर्फ घी कुमार तथा मानगढ़ गांव निवासी जवाहर राम के पुत्र नवीन राम की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार अपने पिता और तीन भाइयों के साथ मजदूरी करने कोलकाता गया था। हादसे में उसके पिता और तीनों भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक शिरचन कुमार की मां बेबी देवी और प्रेम कुमार की मां नीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और गम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार के सदस्य रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्य गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने राज्य सरकार और प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान