LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Ganja Smuggling Case: जमालपुर स्टेशन पर बड़ा ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब! 14.9 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Ganja Smuggling Case: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.9 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Ganja Smuggling Case
ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!- फोटो : news4nation

Ganja Smuggling Case: मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। यह कार्रवाई अचानक की गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के जरिए नशे का सामान लेकर जा रहा है। इसके बाद टीम ने मिलकर छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है। वह कल्याणपुर के बंगाली टोला इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत जाने की तैयारी में था और जनरल डिब्बे के पिछले हिस्से में बैठा हुआ था।

कितना किलो गांजा के साथ धराया आरोपी

जांच के दौरान जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 14 किलो 900 ग्राम गांजा मिला। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद यह साफ हो गया कि यह कोई छोटा मामला नहीं है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा बंगाल से खरीदकर सूरत में बेचने के लिए ले जा रहा था। इससे यह भी पता चलता है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा हो सकता है।

कार्रवाई कौन से अधिकारी थे शामिल?

यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के अधिकारी राजीव नयन और सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले को बड़े नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि इस तरह की तस्करी में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं और यह नेटवर्क कितना बड़ा है। आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट