LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

जमालपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: साहिबगंज से अपहृत 4 नाबालिग जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से बरामद

जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से साहिबगंज के राजमहल से अपहृत तीन नाबालिगों सहित चार बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। एस्कॉर्ट टीम की सतर्कता से अभयपुर स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में मिले इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जमालपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: साहिबगंज से अपहृत 4 नाबाल

Munger - : रेल जिला जमालपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया है। साहिबगंज जिले के राजमहल से अपहृत तीन नाबालिगों सहित कुल चार बच्चों को जमालपुर रेल पुलिस ने जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (13032) से सकुशल बरामद कर लिया है। किऊल-जमालपुर रेलखंड के अभयपुर स्टेशन के पास एस्कॉर्ट टीम की सतर्कता से इन बच्चों की जान बच सकी। 20 फरवरी से लापता इन बच्चों की बरामदगी के बाद रेल पुलिस अब इस अपहरण के पीछे छिपे बड़े गिरोह की तलाश में जुट गई है।

चलती ट्रेन में एस्कॉर्ट टीम की सतर्कता

सोमवार तड़के जब जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस किऊल-जमालपुर रेलखंड से गुजर रही थी, तब नियमित गश्ती पर तैनात एस्कॉर्ट पार्टी की नजर संदिग्ध हालत में बैठे चार बच्चों पर पड़ी। बच्चों की डरी-सहमी गतिविधियों को देखते हुए जवानों ने अभयपुर स्टेशन के पास उनसे पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संदेह गहरा गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अपनी कस्टडी में ले लिया।

साहिबगंज के राजमहल से जुड़े अपहरण के तार

जमालपुर रेल थाना में की गई विस्तृत पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बरामद चार बच्चों (दो लड़कियां और दो लड़के) में से तीन के अपहरण की प्राथमिकी 21 फरवरी को साहिबगंज के राजमहल थाना में दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, ये बच्चे 20 फरवरी को सेहरी के समय अचानक अपने घर से गायब हो गए थे। चौथा बच्चा भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

एसआरपी विद्यासागर ने दी विस्तृत जानकारी

रेल जिला जमालपुर के एसआरपी विद्यासागर ने बताया कि बच्चों को जमालपुर स्टेशन पर उतारकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। राजमहल थाना पुलिस और बच्चों के परिजनों को तत्काल सूचना देकर जमालपुर बुलाया गया। परिजनों की पहचान और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चारों बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन बच्चों को किस उद्देश्य से और कहाँ ले जाया जा रहा था।

NSIT
Nsmch

मुस्तैद जवानों को मिलेगा विशेष पुरस्कार

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना करते हुए एसआरपी ने एस्कॉर्ट पार्टी और रेल थाना पुलिस के जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जवानों की सजगता के कारण ही मानव तस्करी या किसी बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सका। रेल पुलिस का यह मानवीय चेहरा और कर्तव्यनिष्ठा अन्य सुरक्षाकर्मियों के लिए एक मिसाल है।

घर में खुशी का माहौल, पुलिस की कार्रवाई जारी

तीन दिनों से लापता बच्चों के सकुशल घर लौटने की खबर से साहिबगंज के राजमहल क्षेत्र में खुशी की लहर है। हालांकि, पुलिस इस मामले के 'बैकवर्ड लिंकेज' खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपहरण के पीछे किसी संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ तो नहीं है, जो बच्चों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में तस्करी के लिए ले जा रहा था।

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान