LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar politics - बिहार की राजनीति को एक नई दिशा बनाने को तैयार इंडियन इंकलाब पार्टी, मुंगेर में आईपी गुप्ता ने दिखाई अपनी ताकत

Bihar politics - बिहार की राजनीति में इंडिया इंकलाब पार्टी अपनी पहचान तेजी से बना रही है। मुंगेर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कहा कि हमलोग बिहार की राजनीति में नई दिशा बनाएंगे।

Bihar politics - बिहार की राजनीति को एक नई दिशा बनाने को तैय
मुंगेर में लोगों को संबोधित करते आईपी गुप्ता- फोटो : NEWS4NATION

Munger - इंकलाब यात्रा के बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर के बाद अपने चौथे पड़ाव में आज IIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार दौरा  के तहत् मुंगेर के जमालपुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान कबीर जयंती पखवाड़ा सह जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ई. आई पी गुप्ता बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति को ज़मीनी स्तर पर सशक्त रूप देने , कार्यकर्ता से सीधे संवाद , विधानसभा पान शक्ति की आकलन सहित विधानसभा में आने वाले चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।

मुंगेर में आयोजित जनसभा में स्थानीय जनता का अभूतपूर्व उत्साह और समर्थन देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर गुप्ता ने कहा: तांती तत्वा के आरक्षण, सत्ता में हिस्सेदारी के साथ जमालपुर विधान सभा हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

बिहार में अब बदलाव की जरूरत है – एक ऐसी राजनीति की जो जनता के मुद्दों पर आधारित हो, और जो हर वर्ग की आवाज़ को प्रतिनिधित्व दे। इंडियन इंकलाब पार्टी एक वैकल्पिक, ईमानदार और सक्रिय राजनीति का वादा करती है। इस कार्यक्रम में पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश कुमार प्रसाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष, राजकुमार सिंह बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष के नाम शामिल हैं।

इन सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें कीं और ज़िला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियाँ साझा कीं।

NSIT
Nsmch

इस ऐतिहासिक दौरे का अगला पड़ाव निम्नानुसार है

26 जून– भागलपुर

27 जून– बांका

28 जून – लखीसराय

ip गुप्ता ने कहा कि इंडियन इंकलाब पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि आने वाले चुनाव में बिहार की राजनीति को एक नई दिशा देने के लिए वह पूरी ताक़त और प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरेगी।