LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

भाई बहन के करमा धरमा त्योहार को ले नदी में नहाने गई युवती की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भाई बहन के करमा धरमा त्योहार को ले नदी में नहाने गई युवती की
नदी में डूबकर विवाहिता की मौत- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र में ऋषिकुंड गांव में  भाई बहन का त्योहार करमा धरमा को ले तीन भाइयों इकलौती बहन ललिता देवी अपने ससुराल से मायका आई थी और करमा धरमा को ले आज वह अपने गांव के सहेलियों साथ सजावट का सामान ( जिसमे कास का फूल , अन्य पेड़ पौधा) के लिए बरसाती नदी, जहां अभी काफी पानी आया हुआ था गई हुई थी। 

 इस दौरान वह अपनी सहेलियों के साथ वहीं बरसाती नदी में नहाने चली गई थी । नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई । जिसके बाद नहा रही अन्य सहेलियों ने हल्ला किया । हल्ला सुन स्थानीय लोग वहां पहुंच उस बरसाती नदी में काफी खोज बिन कर ललिता देवी का शव को बरामद किया। 

इस बात की सूचना उनके घर पहुंची तो घरवाले रोते पीटते घटना स्थल पहुंचे। मृतका के बड़े भाई ने बताया कि तीन भाइयों में इकलौती बहन थी और भाई बहन का त्योहार करमा धरमा को ले यहां आई थी और आज डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।

Report - md. imtiyaz khan