LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar police -हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बेटी के ससुराल, नहीं मिला तो देवर और ससुर की कर दी पिटाई, एसपी ने बैठाई जांच

Bihar police - हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम उसकी बेटी के ससुराल पहुंच गई, जहां आरोपी के नहीं मिलने पर विवाहिता के देवर और ससुर की पिटाई कर दी।

Bihar police -हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बेटी के

Munger - चुनावी साल  में सभी जिलों को गंभीर आरोपों  के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया  गया है। अब पुलिस वाले इस टारगेट को पूरा करने के लिए लगातार आंख मूंदकर कार्रवाई कर रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब हत्या के एक मामले में आरोपी की तलाश  में पुलिसवाले उसकी बेटी के ससुराल  पहुंच गए। लेकिन जब आरोपी वहां नहीं मिला तो सारा गुस्सा बेटी के रिश्ते में देवर और उसके  पिता  पर   निकाल दिया और उनकी  बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरा मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और डीएसपी  को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. 

पूरा मामला मुंगेर जिले से जुड़ा  है। बताया गया कि धरहरा थाना पुलिस के द्वारा धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी आरोपी संजय सिंह और उसके साथ अन्य अभियुक्तों को जो हत्या के मामले में फरार चल रहा है। इस दौरान पुलिस  को सूचना मिली की संजय सिंह मुफ्फसिल थाना  के मय दरियापुर स्थित उसकी बेटी के ससुराल में छिपा है। 

जिसके बाद धरहरा थाने की पुलिस सुबह 5  बजे सीधे संजय सिंह की बेटी के ससुराल पहुंच गई। इस दौरान मुफ्फसिल थाने के पुलिसकर्मी भी उनके साथ थी।

NSIT
Nsmch

पूरा घर खंगाल डाला

वहां पहुंचने के बाद पहले तो पुलिस के द्वारा सारा घर खंगाला गया पर अभियुक्त कहीं नहीं मिला तो पुलिस के द्वारा बेटी के रिश्ते में लगनेवाले पिता विजय सिंह और पुत्र सुधांशु सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिसके बाद घायलों के द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज करवाया ।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने बताया कि धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी जो उनके रिश्तेदार लगते है उन सभी पे केस था और उन्हीं लोगों को खोजने दोनों थाना की पुलिस यहां पहुंची थी और नहीं मिलने पर हम दोनों पिता पुत्र के साथ काफी मारपीट किया गया  और तो और थाना ले जा कर भी पीटा गया जिससे शहरी पे कई निशान भी बन गए है। जबकि सुधांशु जिसे पिटा गया उसका ब्रेन हैमरेज का ऑपरेशन हुआ है।   

एसपी ने दिए जांच के आदेश

 हालांकि इस मामले के संज्ञान में आते ही मुंगेर एसपी ने तुरंत मामले के जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद को सौंपा, जहां एसडीपीओ के नेतृत्व में कोतवाली थानाध्यक्ष के द्वारा मामले को जांच की जा रही है । 

इस मामले जांच कर रहे एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि घायल युवक का वीडियो एसपी के पास भी पहुंचा है जिसके बाद एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। 

अभी जो मामला है उसके अनुसार अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस के द्वारा अभियुक्तों के रिश्तेदार के साथ मारपीट किया गया है । मामले की जांच के उपरांत अगर पुलिस कर्मी दोषी पाए जाते है तो उन पे जरूर कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान