LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News - दोस्त से अवैध संबंध रखने पर शादी की सालगिरह के दिन पत्नी की हत्या, फिर खुद सल्फास खाकर की जान देने की कोशिश

Bihar News - शादी की सालगिरह के दिन पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर भागकर बिहार आ गया। जहां आरोपी पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

Bihar News - दोस्त से अवैध संबंध रखने पर शादी की सालगिरह के
शादी की सालगिरह के दिन पत्नी की हत्या- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - अवैध संबंध का अंत हमेशा बुरा ही होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब दोस्त  के साथ अवैध संबंध से खफा हो पत्नी की हत्या करने के बाद पति बैंगलुरु से भाग मुंगेर अपने घर वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान  निषाद टोला पहुंचा और यहां वह परिजनों को बिना बताए आत्महत्या के नियत वह सल्फास की गोली खा लिया। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां इलाज के दौरान उसने मीडिया को बताया कि उसने 21 साल पहले 27 मई 2005 को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडीस्थान के निषाद टोला के अमृता देवी से प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके दो बेटा एक बेटी है। साथ ही बेटी की शादी उसने कर दी थी। पर इस बीच वह एक केस के मामले में 11 महीने के लिए जेल चला गया। पर इस बीच स्थानीय निवासी चंदन कुमार जो बैंगलुरु में रहा ग्रेनाइट का काम करता था वहां छटपूजा में घर आया और उसी दौरान उसकी पत्नी अमृता का उसके दोस्त के साथ आँखें चार हो गई और दोनों ने मर्यादा को ताक पे रखते हुए अवैध संबंध स्थापित कर लिया।

 जब वह जेल से बाहर आया तो उस समय भी दोस्त अपनी मां के श्राद्ध में घर आया था और उस दौरान भी दोनों पर कई बार उसे शक हुआ। इधर पांच माह पहले जब अमृता अपनी बेटी के घर मुंबई गई थी तो दोस्त ने काम दिलाने के नाम पर उसे मुंबई से बैंगलुरु बुला लिया । इधर दो माह पूर्व  पत्नी को को खोजते वह भी  बैंगलुरु के चेलेघट्टा पहुंच गया। और दोनों वहीं रहने लगे  ।पर इस बीच दोस्त और अमृता को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में उसने देख लिया। जिसको ले उसने अमृता को समझाया और वापस मुंगेर चलने को कहा । पर वह नहीं मानी इस पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ।

शादी  की सालगिरह के दिन पत्नी की हत्या

  साथ ही शंभू ने यह बताया कि उसने अपने पत्नी और उसके प्रेमी  के बीच बात को सुन लिया कि वह दोनों मिल उसकी हत्या 27 मई जिस दिन शादी की सालगिरह है उस दिन करने वाले थे।  इस गुस्से में आ उसने बड़े ईंट के स्लैब से पत्नी अमृता की हत्या उस समय कर दी जब वह सो रही थी। और हत्या करने के बाद वह वहां से भाग मुंगेर आ गया । और यहां वह अपने जीवन की खत्म करने के लिए सल्फास खा लिया। 

NSIT
Nsmch

शंभू की बूढ़ी मां कौशल्या देवी ने बताया कि उसका पोता आरब से बैंगलुरु से फोन कर बताया कि पापा ने मम्मी की हत्या कर दी और वह वहां से भाग गए है । और जब शंभू यहां मुंगेर पहुंचा तो उसने जहर खा लिया। फिलहाल शंभू का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में चल रहा है । इस मामले में मृतका के भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि शंभू सहनी के द्वारा बैंगलुरु में उसकी बहन की निर्मम हत्या कर दी गई है और शंभू भाग कर यहां आ गया और परिवार के द्वारा धमकी दिया जा रहा है ।जिसको ले वासुदेवपुर थाना को लिखित आवेदन भी दिया गया है।  थाना पहुंच पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट