LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Sharvani mela 2025 – दो साल की बेटी को बहंगी में बिठा कर बाबा धाम जाने के लिए निकला कोलकात्ता से आया पिता, कहा – संतान के पैदा होने पर लिया था संकल्प

Sharvani mela 2025 – दो साल की बेटी को बहंगी में बिठा कर बाब

Munger - - बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है के नारों से गूंजा पूरा कच्ची कांवरिया पथ । तो वहीं बाबा धाम जाने वाले अनोखे अनोखे भक्त भी दिखें । जिसमें से कोलकाता से आए भक्त के द्वारा अपनी दो साल की बेटी को टोकड़ी (बहंगी) में बिठा कांधे पे कांवड़ की तरह ले चले बाबा नगरिया । इस आस्था को देखने  के लिए कांवरिया पथ पर लोगों की भीड़ लग गई ।

बता दें कि सावन के शुरू हुए अभी एक दिन भी नहीं हुआ पर महादेव के भक्तों के द्वारा महादेव के आस्था में लिन हो वे विभिन्न भेष भूषा या अनोखे ढंग से बाबा धाम के लिय निकल पड़े है। ऐसा ही एक उदाहरण मुंगेर जिला में पड़ने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिला। जहां कोलकाता से आए कांवरियों का एक जत्था के द्वारा एक दो वर्षीय बच्ची को टोकड़ी नुमा बहंगी कांवड़ में बिठा उसे कांवड़ की तरह कांधे पर टांगे बाबा धाम के लिय चल पड़े ।

 जब जानकारी ली गई तो पता चला कि आकाश राउत और उनकी पत्नी ज्योति राउत जो कि कोलकाता के रहने वाले है वे अपने दो वर्षीय बेटी अनुष्का राउत को बहंगी में बिठा अपने सहयोगियों के साथ 109 किलोमीटर की पैदल यात्रा का बाबा नगरिया देवघर जा रहे है। पुत्री के प्रति पिता की ऐसी आस्था को देख लोग भी उन्हें श्रद्धा से नमन करते दिखे। 

NSIT
Nsmch

संतान होने पर लिया था संकल्प

पिता आकाश राउत ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि उनकी अगर कोई संतान होगी वो लड़का हो या लड़की वे उसे उसे कांवड़ में बिठा कांधे पे ले वे बाबा धाम दर्शन के लिए ले जायेंगे । साथ बताया कि उसने उस तरह का कांवड़ स्वयं और उसके दोस्तों ने मिल कर बनाया है।  और वे सावन की पहली सोमवारी को बाबा को जल अर्पित कर देगें । 

Report - मो. इम्तियाज खान