LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Munger Durga Visarjan: भारी बारिश से टला बड़ी दुर्गा महारानी का विसर्जन, आज निकलेगी विसर्जन शोभा यात्रा

भारी बारिश की वजह से बड़ी दुर्गा महारानी की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा अब 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।..

Munger Durga Visarjan: भारी बारिश से टला बड़ी दुर्गा महारानी
भारी बारिश से टला बड़ी दुर्गा महारानी का विसर्जन- फोटो : reporter

Munger Durga Visarjan: मुंगेर में मौसम खराब रहने के कारण दुर्गा पूजा का उत्सव श्रद्धालुओं के लिए और भी रोमांचक हो गया है। बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति के कार्यकर्ता प्रधान अरविंद कुमार साह ने बताया कि भारी बारिश की वजह से बड़ी दुर्गा महारानी की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा अब 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।

इस अवसर पर मां दुर्गा की महिमा का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। अरविंद कुमार साह के अनुसार, “मां की महिमा अपरम्पार है। जो भी यहाँ रोता हुआ आता है, वह हंसता हुआ वापस जाता है। मां सबकी झोली भरती हैं।”

विसर्जन शोभा यात्रा 32 कहारों के कंधों पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के बीच मंदिर से शुरू होकर अम्बे चौक, कौरड़ा मैदान आदि रास्तों से गुजरते हुए सोजी घाट तक पहुंचेगी। इस आयोजन में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीण और भक्त बड़ी संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा की भक्ति में लीन होंगे।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान