LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

Bihar News: कांवड़ यात्रा में लाखों की गांजा तस्करी नाकाम, मुंगेर पुलिस ने 75 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा

Bihar News: कांवड़ यात्रा में लाखों की गांजा तस्करी नाकाम, म

MUNGER : सावन माह के पवित्र कांवर यात्रा पथ को नशे के सौदागरों ने भी चुना, लेकिन इस बार मुंगेर पुलिस की मुस्तैदी ने तस्करों की साजिश पर पानी फेर दिया। धपरी असरगंज मुख्य मार्ग के बेराय गांव के पास, 75 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से गांजा लेकर मुंगेर के तारापुर में सप्लाई करने जा रहा था। मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कच्ची कांवरिया पथ के जरिए गांजा की एक बड़ी खेप मुंगेर में प्रवेश करने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जैसे ही पुलिस टीम बेराय गांव के पास जांच में जुटी थी, एक क्रेटा वाहन के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर गाड़ी को रोका और तलाशी में 75 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है जो बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल का निवासी है। 

पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा सप्लाई गिरोह का सदस्य है और उसे गांजा तारापुर पहुंचाना था। बरामद गांजा की कीमत लगभग ₹18 लाख रूपये बताई जा रही है। वहीँ पुलिस ने क्रेटा गाडी भी बरामद किया है। असरगंज थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसपी ने कहा कि कांवर यात्रा जैसे धार्मिक माहौल को बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी कीमत पर नशा कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। सावन महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ बनता है, जिस पर लाखों श्रद्धालु बाबा धाम जल चढ़ाने जाते हैं।इसी मार्ग का दुरुपयोग नशा कारोबारी चोरी-छिपे गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के लिए करते हैं। लेकिन इस बार पुलिस की सजगता ने इन मंसूबों पर कड़ा प्रहार किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान