LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Gas Cylinder Blast:केमिकल गाड़ी बनी चलता-फिरता बारूद, ब्लास्ट के साथ आग का तांडव, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Bihar Gas Cylinder Blast: बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर फोरलेन क्रॉसिंग के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रोड मार्किंग के काम में लगी केमिकल से भरी गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई।

Four Lane Inferno Chemical Truck Catches Fire Crew Safe
ब्लास्ट के साथ आग का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Gas Cylinder Blast: मुंगेर से एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है, जहां चंद लम्हों की लापरवाही या बदकिस्मती एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी। बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर फोरलेन क्रॉसिंग के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रोड मार्किंग के काम में लगी केमिकल से भरी गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई।

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सड़क पर तेजी से व्हाइट मार्किंग का काम चल रहा था। इसी सिलसिले में राजस्थान से आए पांच कारीगर मशीन के जरिए केमिकल पिघलाकर सड़क पर लाइन खींच रहे थे। मशीन में लगे गैस सिलेंडर की मदद से यह काम हो रहा था लेकिन अचानक हालात बेकाबू हो गए।

चश्मदीदों के मुताबिक, केमिकल से भरे वाहन के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। मौसम के शुष्क मिजाज ने आग को और हवस दे दी, और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। हालात इतने खौफनाक हो गए कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला जान बचाना ही पहला मकसद बन गया। सभी कारीगर जान बचाओ मोड में वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… आग की तपिश इतनी तेज थी कि मशीन में लगा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इस धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा इन्फर्नो फट पड़ा हो।

NSIT
Nsmch

इत्तला मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी, जिससे किसी बड़ी जनहानि को टाल दिया गया। दमकल कर्मियों ने भी लड़ते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, लेकिन हालात काबू में आते ही ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। गनीमत ये रही कि इस पूरे हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ वरना केमिकल और सिलेंडर के इस खतरनाक कॉम्बिनेशन से बड़ा नुकसान तय था।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान