LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

flood in shaktipith - जहां गिरा माता सती का नेत्र, उस शक्तिपीठ में घुसा बाढ़ का पानी, भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

flood in shaktipith - मां चंडिका शक्तिपीठ के गर्भ गृह तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है. जिसके बाद मंदिर में भक्तों के आने पर रोक लगा दी गई है।

flood in shaktipith - जहां गिरा माता सती का नेत्र, उस शक्तिप

Munger :- देश के 52 शक्तिपीठों में से मुंगेर का चंडिका स्थान में एक बार पुनः पानी प्रवेश कर गया है। जिसके बाद भक्तों की सुरक्षा को ले गर्भ गृह सहित मुख्य गेट को चंडिका स्थान न्यास बोर्ड ने बंद कर दिया है। फिलहाल, मुख्य गेट में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे हैं।

बताया गया कि मुंगेर में गंगा के जलस्तर में हो रहे लगातार वृद्धि के कारण खतरे के निशान से मात्र 14 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही। जिस कारण कई इलाकों में गंगा का पानी फैल गया है। वहीं जिले के कई जगह हुए बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गया है।  

NSIT
Nsmch

इस क्रम में देश के 52 शक्तिपीठों में से मुंगेर का चंडिका स्थान जहां सती का बायां नेत्र गिरा था। इस कारण यहां नेत्र की पूजा होती है उसमें एक बार पुनः पानी प्रवेश कर गया है। 

चंडिका स्थान के संजय बाबा ने बताया कि पिछले 26 अगस्त से पानी बढ़ने लगा है और अब गर्भ गृह और गर्भ गृह तक जाने वाला कॉरिडोर में दो से तीन फीट से ज्यादा पानी आ गया। जिस कारण सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर गर्भ गृह का दरवाजा तो बंद कर दिया गया और साथ ही साथ मुख्य गेट को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया ताकि कोई अनहोनी न हो जाए । वहीं अब श्रद्धालु मुख्य गेट पर ही पूजा पाठ कर रहे है।   

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज अली