LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

bihar flood: शक्तिपीठ माता चंडिका स्‍थान मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी,मुंगेर में गंगा के रौद्र रूप ने मचाई तबाही

Bihar flood: मुंगेर में बाढ़ का कहर जारी है, जिसने सैकड़ों गांवों, स्कूलों और सड़कों को जलमग्न कर दिया है. इस विनाशलीला में अब आस्था का केंद्र भी चपेट में आ गया

Shaktipeeth Mata Chandika Sthan
शक्तिपीठ माता चंडिका स्‍थान मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी- फोटो : reporter

Bihar flood: मुंगेर में बाढ़ का कहर जारी है, जिसने सैकड़ों गांवों, स्कूलों और सड़कों को जलमग्न कर दिया है. इस विनाशलीला में अब आस्था का केंद्र भी चपेट में आ गया है. देश के 52 शक्तिपीठों में से एक, मुंगेर का प्रसिद्ध चंडिका स्थान, जहां सती का बायां नेत्र गिरा था और इसलिए नेत्र की पूजा होती है, अब बाढ़ के पानी में डूब गया है.

मंदिर के गर्भगृह में 5 से 6 फीट पानी भर गया है, जबकि पूरे परिसर में भी दो फीट तक पानी जमा हो गया है. इस वजह से गर्भगृह में पूजा को फिलहाल रोक दिया गया है और भक्तों के लिए मंदिर को बंद कर दिया गया है. अब श्रद्धालु अगले आदेश तक मंदिर के मुख्य द्वार से ही पूजा-अर्चना कर सकेंगे. सुबह और शाम की आरती मंदिर के पिछले हिस्से से की जा रही है.

एक पौराणिक मान्यता के अनुसार, हर साल गंगा नदी अपनी बहन, मां चंडिका से मिलने आती हैं और उनके नेत्र को स्पर्श कर वापस लौट जाती हैं. लेकिन इस बार बाढ़ का रूप इतना विकराल है कि इसने इस दिव्य स्थान को भी अपने आगोश में ले लिया है.

मंदिर के कोषाध्यक्ष ने बताया कि कल शाम 8 बजे पास का एक बांध अचानक टूट गया, जिसके कारण मंदिर परिसर में पानी भर गया. मंदिर अध्यक्ष के निर्देश पर, भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर को बंद कर दिया गया है. यह स्थिति भक्तों के लिए दुखद है, जो अब मां की एक झलक पाने के लिए मुख्य द्वार से ही प्रार्थना कर रहे हैं.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान