LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बिहार के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद को किया याद

बिहार के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद मिला

Munger - मुंगेर के तारापुर में ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद रसूल अल्ला सल्ललाहो अलैहे वसल्लम की पैदाइश मौके पर इस्लाम धर्म के मानने वालों ने तारापुर की सड़कों पर गाजे बाजे के साथ रैली निकाली और अपनी खुशी का इजहार किया।

उर्दू कैलेंडर के हिसाब से   रबीउल आउवल का महीना बड़ी ही बरकतों और रहमतों का महीना है और इस महीने की बारहतारीख यानी बारह रबीउल आउवल को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद रसूल अल्ला सल्ललाहो अलैहे वसल्लम की पैदाइश का दिन है।

 इस दिन इस्लाम धर्म के मानने वाले दिन में गाजे बाजे के साथ सड़को पर रैलियां निकाल कर अपनी खुशी का इजहार करते है और रात मे जगह जगह पर मिलाद कर वाया जाता है, इसी क्रम आज ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुंगेर जिला के तारापुर मे इस्लाम धर्म के मानने वालों ने अपनी खुशी का इजहार करने के   लिए तारापुर बाजार से एक रैली निकाली जो गाजीपुरी, लखनपुर, रामपुर के रस्ते होते हुए देवा कोठी करबला के पास जाकर समाप्त हो गया। इस ईद मिलादुन्नबी की जश्ने रैली मे बच्चे, बूढ़े, नौजवान हजारों की संख्या मे हिस्सा लिया और लब्बैक या रसूल्लाह के नारे भी लगाए।

अररिया में हजरत मोहम्मद को किया याद

NSIT
Nsmch

भारत-नेपाल सीमावर्ती फुलकाहा में शुक्रवार को इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाली।इस जुलूस में हिंदू धर्म के लोगों ने भी शामिल होकर साम्प्रदायिक सौहार्द का मिशाल कायम कर दिया।जुलूस में बच्चे बूढ़े और नौजवान सभी झंडे लिये शामिल थे।जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के कमान संभाले फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद थे।

ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर धार्मिक और एकता का माहौल बना रहा,जहां सभी समुदायों ने मिलकर हजरत मोहम्मद साहब के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाया।जुलूस की शुरुआत फुलकाहा के जामा मस्जिद से हुई। जहां जामा मस्जिद के इमाम फिदा हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस को गांधी चौक, नया टोला,थाना चौक,मुखिया चौक,शुक्रहाट में सभी धर्म के लोगों ने स्वागत किया। इस जुलूस में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण दास,मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देवाशीष रक्षित,पूर्व मुखिया संजय सिंह , उप मुखिया प्रतिनिधि हबीब अख्तर,समाजसेवी मोहम्मद इब्राहिम,रणविजय ठाकुर,सतोष साह,मोहम्मद कासिम, ,महेश गुप्ता,डॉक्टर आजाद, डॉक्टर शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद असलम,डॉक्टर आफताब, मोहम्मद समीम, मोहम्मद नजाम, मोहम्मद रफीक आदि शामिल थे।

मुंगेर से मो. इम्तियाज और अररिया से राजेश  की रिपोर्ट