LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मुंगेर में पानी के तेज बहाव से बहा डायवर्सन, खेत में काम करने गए कई किसान फंसे, लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar News : मुंगेर में पानी के तेज बहाव से बहा डायवर्सन, खे

MUNGER : मुंगेर में लगातार हो रही बारिश के कारण बरसाती नदियों में पानी अपने उफान पर है । जिसमें पानी तेज बहाव से बह रहा है। इसी क्रम में मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत हवेली खड़गपुर  तारापुर मुख्यमार्ग पर हवेली खड़गपुर के पास डंगरी नदी में भी पानी का तेज बहाव शुरू हो गया । 

इसी वजह से आज डंगरी नदी पर बन रहे पुल के बगल में बनाए गए डाइवर्सन जो तेज पानी का दबाव नहीं झेल पाया और वह बह गया। जिसके कारण खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग का संपर्क टूट गया और आवागमन बाधित हो गया । 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच छः माह से डंगरी नदी पर पूल का निर्माण कराया जा रहा है। 

लोगों के आने जाने के लिए डाइवर्सन बनाया गया था। लेकिन आज वह डायवर्सन भी बह गया। जिससे आवागम तो बाधित हो रहा है । पर आज सुबह खेत में अपने फसल को तोड़ने गए कई किसान भी नदी में पानी के आने से फंसे हुए है । साथ ही कहा की जबतक नदी में पानी का बहाव तेज है तब तक डायवर्सन अब बनाया नहीं जा सकता है । और तब तक इस और होके आवागम भी बाधित रहेगा । 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट