LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bridge diversion collepsed - पुलिया निर्माण को लेकर बनाया गया डायवर्सन नदी की तेज धारा में बहा, श्रावणी मेले की तैयारियों को लगा झटका

Bridge diversion collepsed - बड़की डांड नदी पर बन रहे पुलिया का डायवर्सन आज तेज धारा के साथ बह गया। जिसके बाद पूुरा रास्ता बंद हो गया। लोगों ने बताया कि यह श्रावणी मेले का प्रमुख रास्ता है।

Bridge diversion collepsed -   पुलिया निर्माण को लेकर बनाया
पुलिया का डायवर्सन नदी में बहा- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - मुंगेर मे हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग स्थित महकोला बासा के समीप बड़की डांड नदी पर पुलिया निर्माण को लेकर बनाया गया डायवर्सन पानी की तेज धार में बह गया। जिससे हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। 

बारिश के कारण बड़की डांड नदी के जलस्तर में इजाफा के बाद डायवर्सन की मिट्टी पानी का दबाव नहीं झेल सका और धीरे धीरे मिट्टी का डायवर्सन और पाइप पानी के तेज बहाव में बह गया। सबसे दिलचस्प बात है कि जिस वक्त मिट्टी का डायवर्सन का हिस्सा धीरे धीरे पानी के तेज बहाव में टूटता या बहता जा रहा था। उस दौरान भी कई चार पहिया और दो पहिया वाहन डायवर्सन को जोखिम डाल कर भी पार कर लेना उचित समझ रहे थे। 

दूसरे रास्ते का करना पड़ रहा है इस्तेमाल

डायवर्सन का हिस्सा पानी में बहने के बाद हवेली खड़गपुर से तारापुर की तरफ आवाजाही करने वाले वाहनों को राजरानी तालाब के रास्ते बरूई गांव के घुमावदार रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। महकोला बासा के बड़की डांढ़ नदी पर बना डायवर्सन के टूटने के बाद लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलें आ रही है। हालांकि पानी का बहाव कम होने पर डायवर्सन को दुरुस्त करने का काम शुरू करने की बात संवेदक द्वारा कही गई है।

NSIT
Nsmch

श्रावणी मेले का प्रमुख रास्ता

 इधर लोगों के बीच एक सवाल भी उठ रहा है कि 11 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। इसी मार्ग से सैंकड़ों कांवरियां वाहनों को सुल्तानगंज जाना होता है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो इस मार्ग पर आधा दर्जन अन्य जगहों पर पुलिया निर्माण को लेकर विभिन्न नदियों में आवागमन के लिए डायवर्सन बनाया गया है जिसपर सैंकड़ों वाहन दिन रात गुजरेंगे । 

ग्रामीणों ने बताया कि अगर सावन में बरसाती नदी उफान पर आई तो डायवर्सन को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे आवागमन पर काफी असर पड़ेगा। इसलिए डायवर्सन को और मजबत बनाने की आवश्यकता है ।

मो.इम्तियाज खान की रिपोर्ट